लाड़ली बहनों के लिए सरकार ने दी नयी खुशखबरी! आइये आपको बताते हैं मोहन सरकार की पूरी रणनीति।
सरकार ने दी लाड़ली बहनों को नयी खुशखबरी
सरकार ने अभी तक लाडली बहनों के लिए कई सारे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसमें कामकाजी महिलाओं से लेकर घरेलू महिलाओं तक कई सारी सुविधाएं प्रदान की गई है। हाल ही में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार महिलाओं और किसानों की गरीबी मिटाने के लिए बहुत ही ज्यादा योजनाएं शुरू कर रही है। इसमें महिलाओं के ऊपर खास तरह का ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने अभी तक महिलाओं को 1250 रुपए की किस्त की राशि और सस्ते गैस सिलेंडर के साथ अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराई है।

अब मोहन सरकार एक नई योजना चलाने की तैयारी में है जिसके लिए वह काम कर रही है जिसमें महिलाओं के लिए पक्के मकान, वर्किंग वूमंस के लिए हॉस्टल और डे केयर बनाने की योजना चलाई जा रही है। यह योजना नारी सशक्तिकरण मिशन का एक हिस्सा मानी जा रही है। इस पर हजारों करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। वही लाडली बहनों को भी सरकार ने घर देने की एक बड़ी खुशखबरी दी है। जिससे की सारी महिलाओं के चेहरों पर बहुत ही ज्यादा खुशी बनी हुई है आइये आपको बताते हैं यह नारी सशक्तिकरण योजना क्या है।
नारी सशक्तिकरण मिशन
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई सारे काम कर रही है जिसके लिए उन्होंने कई सारी योजनाएं चलाकर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। इसके लिए हाल ही में महिला सशक्तिकरण मिशन तैयार किया जा रहा है। इस मिशन के तहत घरेलू और कामकाजी महिलाओं को पक्के मकान दिए जाएंगे और रहने के लिए जगह दी जाएगी जिससे कि वे अच्छे से अपने जीवन में सशक्त हो सके। साथ ही उनके बच्चों की देखभाल के लिए डे केयर सेंटर भी खोले जाएंगे जिसमें कि वह अपने बच्चों को आसानी से पढ़ा सकेंगी। उन्हें किसी पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकार का यह नारी सशक्तिकरण मिशन महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाली है।
पहले चरण में 15,650 1 और 2 BHK मकान बनाए जाएंगे। साथ ही हर ब्लॉक में 10 वन BHK मकान और 42 दो BHK मकान बनाए जाएंगे। इसकी अनुमानित लागत 20 लाख रुपए तक आ रही है। 2 BHK मकान की अनुमानित लागत 35 लाख रुपए है। साथ ही सरकार ने बताया कि इस इन मकानों पर कुल 16 करोड रुपए खर्च होंगे, जिससे की बहुत महिलाओं को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा। साथ ही यह महिलाएं और यह मकान उन महिलाओं को दिए जाएंगे, जिनके पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं है जिससे कि महिलाएं अपने जीवन में पूरी तरह सशक्त हो जायेंगी और किसी पर भी निर्भर नहीं रहेगी।
हर ब्लॉक में होगा हॉस्टल का निर्माण
सरकार ने कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए भी एक योजना इस योजना में कई चीजे शामिल की है। इसमें सरकार हर ब्लॉक में 50 कमरों का हॉस्टल बना रही है जिसके तहत पूरे प्रदेश में लगभग 313 हॉस्टल बनेंगे। एक हॉस्टल बनाने में लगभग 6 से 7 करोड रुपए का खर्चा आएगा। साथ ही 313 हॉस्टल बनाने में लगभग 1900 करोड रुपए खर्च होंगे। इन हॉस्टल में महिलाओं के लिए कई सारी सुविधाएं भी दी जाएगी। जैसे स्टडी टेबल, कुर्सी, अलमारी, वार्डरोब, अटैच टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसे महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकती हैं और बजट के हिसाब से सिंगल डबल यह ट्रिपल शेयरिंग ले सकती है जिससे कि महिलाओं को कहीं भी किसी प्राइवेट हॉस्टल की शरण नहीं लेनी पड़ेगी।
डे-केयर रूम भी कराएंगे उपलब्ध
मोहन सरकार हॉस्टल में बच्चों के लिए डे केयर रूम भी खोलेगी। साथ ही इसमें बड़ा किचन, डाइनिंग हॉल भी दिया जाएगा। यहां पर बच्चों को कम कीमत पर बहुत ही अच्छा खाना मिलेगा। साथ ही इसमें चाय नाश्ता की सुविधा भी दी जाएगी। यह हॉस्टल और महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होगी जो की नौकरी करती है और उन्हें रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान की आवश्यकता है। साथ यहां पर उनके बच्चों का लालन-पालन भी बेहद ही आसानी से हो जाने वाला है।