IMD ने फिर से जारी किया खतरनाक आंधी-तूफान का हाई अलर्ट, आइये आपको बताते हैं क्या रहेगा आपके जिलों का हाल।
IMD ने फिर से जारी किया हाई अलर्ट
मध्य प्रदेश की ओर मानसून काफी तेजी से बढ़ रहा है इस बार केरल में मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है। जिस कारण मध्य प्रदेश में इसके आने की उम्मीद बहुत ही जल्द की जा रही है। इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून 8 दिन पहले ही केरल में पहुंच चुका है लेकिन मध्य प्रदेश में आने के लिए इसकी गति अब काफी धीमी हो गई है। लेकिन 10 से 12 जून के बीच में मानसून मध्य प्रदेश के कई जिलों में फैल जाएगा जिसका असर अभी से ही मध्य प्रदेश के जिलों पर दिखने लगा है। कई जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं तो कई जिलों में मौसम में बदलाव काफी तीव्र गति से हो रहा है।

इन जिलों में आएगा खतरनाक आंधी-तूफान
एक बार फिर IMD ने मध्य प्रदेश के कई सारे जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, ग्वालियर, सतना, रीवा, शहडोल, कटनी, जबलपुर में तेज आंधी तूफान के साथ भयंकर बारिश की संभावना बनी हुई है। आने वाले 4 से 5 दिनों में बारिश का दौर बहुत ही तेज हो सकता है। इसका असर मध्य प्रदेश के कई सारे जिलों में दिखेगा जिस कारण IMD ने 10 से 12 जून के लिए मध्य प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान महाराष्ट्र मध्य भारत और दक्षिणी प्रद्वीपीय भारत में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बंगाल की खाड़ी का नया सिस्टम मचाएगा तबाही
मौसम विभाग का मानना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक्टिव सिस्टम मध्य प्रदेश के जिलों में बहुत ही तेजी से असर दिखा रहा है जिस कारण मध्य भारत और दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। मानसून अपनी धीमी रफ्तार के साथ मध्य प्रदेश की और आगे बढ़ रहा है जिस कारण IMD ने 10 से 12 जून के बीच मानसून के मध्य प्रदेश के जिलों में फैलने के आसार जताये है।
यह भी पढ़ें लाड़ली बहना योजना को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए कब ₹3000 तक बढ़ेगी राशि