इस फसल की खेती से 1 बार की बुवाई के बाद 10 सालों तक रहेंगे टेंशन फ्री, आइये आपको बताते हैं इसकी खेती का शानदार तरीका।
इस फसल की खेती से होगा बम्पर मुनाफा
किसान भाई आजकल अपने खेतों में फल और सब्जियों की बुवाई करने का काफी ज्यादा शौक रख रहे हैं साथ ही फलों और सब्जियों की बुवाई करने से उनकी आय तेजी से बढ़ती है। फलों और सब्जियों की खेती कम लागत में बंपर मुनाफा देने वाली खेती बन गई है। जिसके कारण किसान इसे करने में बेहद ही रुचि दिखा रहे हैं।

आज हम भी आपको फसल एक ऐसी ही फसल की खेती के बुवाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको एक बार बोने पर आप 10 सालों तक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अंगूर की, यह एक ऐसी फसल मानी जाती है जिससे आप 10 सालों तक मुनाफा कमा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं क्या है उसकी खेती का तरीका जिससे भर जाएगी किसान भाइयों की तिजोरियां।
इस तरह करें खेती की तैयारी
- अंगूर की खेती के लिए गर्म और शुष्क जलवायु बेहद ही अच्छी मानी जाती है।
- साथ ही इसकी खेती रेतीली और दोमट मिट्टी में बहुत ही अच्छे से होती है।
- इसकी मिट्टी के लिए पीएच मान 6 से 7.5 के बीच आवश्यक माना जाता है।
- अंगूर की खेती करने के लिए आप स्वस्थ और रोग मुक्त पौधे चुनेंगे तो इससे आपकी पैदावार काफी अच्छी निकलेगी।
- अंगूर की खेती के लिए मिट्टी में पोटेशियम, मैग्नीशियम का अनुपात 2 से 3 के बीच में होना जरूरी माना जाता है। इससे अंगूर की पैदावार काफी अच्छी निकलती है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको खेत की गहरी जुताई करनी होगी साथ ही इसमें से पत्थर को साफ कर लेना होगा।
- खेत में अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद और जैविक खाद का उपयोग करके आप मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
- खेत में रोपाई से पहले अंगूर की बेलों की पंक्तियों को 2 से 3 मीटर की दूरी पर तैयार कर ले।
- अंगूर की खेती में प्रति एकड़ 500 से 600 पौधे लगाए जा सकते हैं।
- लेकिन इनके पौधों की रोपाई के उचित दूरी व पंक्तियों के बीच का स्थान का ध्यान रखना बेहद ही आवश्यक है।
- अंगूर के पौधों की बीच की दूरी 2.5 से 3 मीटर और पंक्तियों के बीच की दूरी 3 से 4 मीटर होनी चाहिए इसके बाद आप इसकी बुवाई करके इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
10 सालों तक होती रहेगी कमाई
1 एकड़ में अंगूर की पैदावार 50 से 60 टन तक होती है जिससे कि आप एक एकड़ से ही आसानी से 4 से 5 लाख रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं। यदि आप एक एकड़ से अधिक में इसकी खेती करते हैं तो इससे आपका मुनाफा और भी ज्यादा डबल हो जाता है। अंगूर के पौधों की रोपाई एक बार करने पर आप इसे लगातार 10 सालों तक फल प्राप्त कर सकते हैं। जिससे कि आपको 10 सालों तक अपने खेत में किसी भी तरह के सब्जी या फसल की बुवाई करने की आवश्यकता नहीं होगी।