लखपति बना देगी इस फसल की खेती, मात्र 22 दिन में मिलता है उत्पादन, 10 हजार की लागत में होता है 2 लाख का मुनाफा, आइये आपको बताते हैं इसकी खेती कर आप भी कैसे बन सकते हैं मालामाल।
मात्र 22 दिन में मुनाफा कराती है ये फसल
देश के किसान अब धीरे-धीरे पारंपरिक फसलों के साथ मुनाफा देने वाली फसलों की भी खेती कर रहे हैं जिसके साथ भी सीजनल सब्जियों की खेती करना काफी पसंद करते हैं। सीजनल सब्जियां कुछ ही दिनों में तैयार होकर आपको बहुत ही बेहतरीन मुनाफा देने में सहायक होती है जिसके कारण किसानों को इससे बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है। आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जो की मात्र 22 दिनों के भीतर ही तैयार हो जाती है और इससे आप हाथों-हाथ बाजार में बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं मेथी की। मेथी स्वाद से लेकर सेहत तक बहुत ही अच्छी मानी जाती है जिसका उपयोग कई सारी चीजों में किया जाता है। मेथी का सेवन करना लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। मेथी कई सारी बीमारियों में सहायक लाभकारी मानी जाती है। जिस कारण लोग इसका सेवन ज्यादातर करते हैं। यदि आप भी मेथी की खेती करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से मेथी की खेती कर सकेंगे और इसे बेहतरीन मुनाफा प्राप्त कर सकेंगे।
जानिए क्या है खेती का सही तरीका
- मेथी की खेती के लिए आपको सबसे पहले मिट्टी की तैयारी, बीजों का उपचार और बुवाई के सही समय की जानकारी होना बेहद ही आवश्यक होता है।
- यदि आप इन बातों को अच्छे से समझ लेते हैं तो आपकी मेथी की खेती आपको बहुत ही ज्यादा पैदावार देने में सक्षम हो जाती है।
- मेथी की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इस मिट्टी में मेथी की पैदावार काफी अच्छी होती है।
- मेथी की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान करीबन 6 से 7 के बीच अच्छा माना जाता है।
- इसकी बुवाई के लिए अक्टूबर और नवंबर के महीना सबसे अच्छा होता है।
- इसकी बीजों को बुवाई से पहले 10 से 12 घंटे के लिए पानी में भिगो दे और फिर 4 ग्राम थीरम, 50% कार्बनडिज्म से रासायनिक उपचार करें या फिर गोमूत्र का इस्तेमाल करके जैविक बीज उपचार भी कर सकते हैं।
- इसके बाद आप आसानी से इसके बीजों की बुवाई कर सकते हैं।
- मेथी की बीजों की बुवाई छिड़काव या ड्रिल विधि का उपयोग आप कर सकते हैं। यह विधि सबसे सस्ती विधि मानी जाती है।
- इसके लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करें। मिट्टी में निराई-गुड़ाई करके जैविक खाद डाल दें।
- उसके बाद ही मेथी के बीजों की बुवाई करें।
- इसके मेथी की खेती के लिए कुशल जल निकासी वाली भूमि अच्छी मानी जाती है क्योंकि अधिक पानी जमा होने पर मेथी के बीज सड़ने और गलने की समस्या आती है।
10 हजार की लागत में होता है लाखों का मुनाफा
मेथी की 1 एकड़ में बुवाई के लिए लगभग 10 से ₹12,000 का खर्चा आता है जिससे कि आराम से आप 2 से 3 लाख का मुनाफा कमा सकते हैं। मेथी की खेती 22 से 25 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है। यह एक ऐसी फसल मानी जाती है जो की बाजार में जाते ही हाथों-हाथ बिक जाती है जिसके कारण इससे बहुत ही अच्छा मुनाफा होता है। इससे एक एकड़ में करीबन 9 से 10,000 पिंडी तक का उत्पादन प्राप्त होता है। मेथी की कीमत बाजार में 30 से ₹40 प्रति पिंडी तक जाती है जिसके कारण आपको एक एकड़ से आसानी से 2 से 3 लाख का मुनाफा हो सकता है।