500 रूपए किलो बिकने वाली इस विदेशी सब्जी की खेती

500 रूपए किलो बिकने वाली इस विदेशी सब्जी की खेती से लबालब भर जायेंगी किसानों की तिजोरियां, आइये आपको बताते हैं किस तरह आप अपने खेत में कर सकते हैं इसकी खेती की तैयारी।

500 रूपए किलो बिकती है ये सब्जी

आजकल किसान विदेशी सब्जियों की खेती करने में काफी ज्यादा रुचि दिखाई दिखा रहे हैं। विदेशी सब्जियों की खेती देसी सब्जियों से कई गुना ज्यादा मुनाफा देती है। साथ ही विदेशी सब्जियों की खेती की डिमांड विदेश से लेकर देश तक काफी ज्यादा होती है जिसके कारण इसका दाम भी अच्छा मिलता है। बाजार में इसकी डिमांड होने के कारण यह हाथों हाथ बिक जाती है। आज भी हम आपको एक ऐसे ही विदेशी सब्जी की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपके लिए फायदे का सौदा साबित होने वाली है। इसकी जबरदस्त पैदावार मिलती है। साथ ही या बाजार में बहुत ही ज्यादा डिमांडिंग होती है जिसको खाना लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ यह आपके लिए मुनाफेदार सब्जी भी हो सकती है।

इस सब्जी की खेती में ज्यादा मेहनत और खर्चा भी नहीं लगता है। जिसके कारण आप इस विदेशी सब्जी की खेती आसानी से कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं हम ब्रसेल्स स्प्राउट्स की खेती के बारे में यह एक मिनी गोभी मानी जाती है। इसका उपयोग करना विदेश में लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही कई 5 स्टार होटलों में भी इसकी डिमांड तेजी से की जाती है। आइये आपको बताते हैं कि आप इसकी खेती की शुरुआत किस तरह कर सकते हैं और इसे किस तरह मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें इस चीनी सब्जी की खेती 25 दिनों में बनाएगी लखपति, दुनियाभर ने होती है ताबड़तोड़ डिमांड, जानिए क्या है नाम

जानिए कैसे की जाती है खेती

  • ब्रसेल्स स्प्राउट्स की खेती करने के लिए आपको उपजाऊ और अच्छे जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है।
  • इसके लिए ठोस और समतल खेत बहुत ही अच्छा माना जाता है।
  • इसके लिए मिट्टी का पीएच मान कम से कम से 6 से 6.5 के बीच में होना चाहिए।
  • यह ठंडी और आद्र जलवायु में बहुत ही अच्छी तरह से पैदा होती है।
  • साथ ही इसे 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के तापमान की आवश्यकता होती है जिसमें इसकी पैदावार काफी ज्यादा होती है।
  • इसके पौधे बीज के जरिए लगाए जाते हैं। साथ ही बीजों को ¼-½ इंच की गहराई पर और 2 सेंटीमीटर की दूरी पर बोना अच्छा माना जाता है जिससे की इसके पौधों को बढ़ने की जगह आसानी से मिल सके।
  • इसकी खेती में जैविक खाद का उपयोग करने से इसकी ग्रोथ बहुत ही तेजी से होती है।
  • ब्रसेल्स स्प्राउट्स फसल करीब 90 से 110 दिनों में तैयार हो जाती है जिसके बाद आप इसकी तुड़ाई करके इसे बाजार में बेच सकते हैं जिससे आपको बहुत ही तगड़ा मुनाफा होगा।

बाजार में होती है तेजी से डिमांड

ब्रसेल्स स्प्राउट्स की कीमत देश से लेकर विदेश तक बहुत ही ज्यादा बनी रहती है। साथ ही इसकी खेती बहुत ही बंपर कमाई करने का साधन होती है। इसकी डिमांड भी बाजार में और 5 स्टार होटलों में की जाती है जिसके कारण इस सब्जी की कीमत 500 से ₹600 प्रति किलो तक होती है। यदि आप एक हेक्टर में ब्रसेल्स स्प्राउट्स की खेती करते हैं तो इससे आपको लगभग 150 से 200 कुंतल तक की पैदावार मिलती है जिससे कि आप एक बार एक हेक्टर से खेती कर लाखों और करोड़ों रुपए की कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें जनवरी में इन 2 सब्जियों की खेती से मात्र 55 दिनों में भर जायेंगी आपकी तिजोरियां, जानिए किस प्रोसेस से कर सकेंगे शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *