Jasmine Plant Growing: 10 रुपए का ये नेचुरल फर्टिलाइजर गार्डन में खिलखिला देगा सैकड़ो फूल, आईये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते है की आपको मोगरे के पौधे में ग्रोथ करने के लिए किस खाद का इस्तेमाल करना है।
Jasmine Plant Growing
बहुत से लोगों को गार्डिंग का शौक होता है। जिस वजह से वह अपने गार्डन में तरह-तरह के पेड़ पौधे, फल सब्जियां और फूलों की बागवानी करते हैं। ऐसे में हमें पेड़-पौधों की देखभाल करने के लिए इनमें किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और हमें उनकी पैदावार कैसे करनी है। इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। दोस्तों आज हम आपको फूलों के बागवानी के विषय में बताने जा रहे हैं। फूलों की बागवानी करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम होता है। फूलों के बागवानी करने में उनकी बहुत ही देखभाल करनी होती है।
दोस्तों फूलों की बागवानी करते समय हमें इनमें किन फर्टिलाइजरों का इस्तेमाल करना चाहिए, इसके बारे में भी ध्यान रखना होता है। कई बार हम उनकी तेजी से ग्रोथ करने के लिए इनमें कई ऐसे केमिकल से युक्त फर्टिलाइजरों का इस्तेमाल कर लेते हैं जो हमारे पेड़ पौधों को भविष्य में पूरी तरह से खराब कर देते हैं। यह केमिकल से युक्त फर्टिलाइजर हमारे पेड़ पौधों की वृद्धि तो कर देते हैं, लेकिन उनकी जड़ों को खराब कर देते हैं। जिस वजह से हमें अपने पेड़ पौधों को उखाड़ कर फेंकना पड़ता है। एक समय बाद जब आप इन फर्टिलाइजरों का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं तो आपके पेड़ पौधे मुरझाने लग जाते हैं और इनमें कई रोग लग जाते हैं। जिस वजह से उनकी ग्रोथ पूरी तरह से रुक जाती है। आज हम आपको एक ऐसा नेचुरल तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से फूलों के बागवानी कर पाएंगे।
मोगरे का पौधा आपके गार्डन में लगा है तो आप मोगरे की पौधे की कैसे देखभाल कर सकते हैं। इसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। मोगरे के पौधे की बागवानी करना भी बहुत मुश्किल है। यदि आप के मोगरे की पौधे की ग्रोथ रुक गई है या फिर आपकी मोगरे के फूल नहीं आ रहे हैं तो आप हमारे द्वारा आज के इस आर्टिकल में बताए गए इस नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घरेलू तरीका आपके मोगरे के पौधे में ग्रोथ करने का काफी अच्छा तरीका है इससे आप भी बहुत ही कम समय में मोगरे के पौधे में बहुत ही अच्छा पैदावार देख सकते हैं और इस फर्टिलाइजर को इस्तेमाल करने के बाद आपको कभी भी अपने पेड़ पौधे में किसी समस्या का सामना नहीं करना होगा।

अपनाएं ये खास फर्टिलाइजर
मोगरा के पौधे को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए आप इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नेचुरल फर्टिलाइजर को बनाने के लिए आपको चाय पत्ती फिटकरी और लकड़ी की राख का इस्तेमाल करना होगा। इसे बनाने के लिए आपको रात भर चाय पत्ती की कुछ मात्रा पानी में भिगोकर रखती है। सुबह उठकर इस चाय पत्ती को उबालकर इसका पानी पेड़-पौधों में देना है। साथ ही चाय पत्ती को खाद के रूप में आपको मिट्टी के साथ मिलना है। फिर आपको मिट्टी के साथ एक और खास चीज मिलनी है। वह है लकड़ी की राख लकड़ी की राख को आपको मिट्टी के साथ 50% मिलना है। मोगरा के पौधे में लकड़ी की राख को मिलने के बाद काफी अच्छे परिवर्तन आएंगे और आपकी मोगरे के फूल भी खेलना शुरू हो जाएंगे।
दोस्तों आपको लकड़ी की राख के साथ फिटकरी पाउडर का भी इस्तेमाल करना होगा। फिटकरी पाउडर का आपको इस्तेमाल करने के बाद पेड़-पौधों की काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी क्योंकि यहां पेड़-पौधे में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है और चाय पत्ती एक बढ़िया फर्टिलाइजर के रूप में काम करती है जो कि पेड़-पौधों की पोषक तत्वों की कमी को दूर करती है। साथ ही लकड़ी की राख को मिलने के बाद आपके पेड़ पौधे रोगों से संक्रमण होने से बचे रहेंगे, जिससे आपके पेड़ पौधों की ग्रोथ काफी ज्यादा अच्छी होगी।
यदि आपके पास लकड़ी की राख उपलब्ध नहीं है तो आप इसकी जगह गोबर के खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गोबर के खाद बिल्कुल लकड़ी की राख की तरह पेड़ पौधों को विकसित करती है और उनकी ग्रोथ और पैदावार में काम आती है दोस्तों आपको हफ्ते में 2 से 3 बार इन तीनों चीजों का फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल करना होगा जिससे आपके मोगरे का पौधा सुरक्षित रहे और उसकी ग्रोथ हो पाए। साथ ही आपको इसे पर्याप्त धूप भी दिखानी होगी और पर्याप्त पानी देने का भी विशेष ध्यान रखना होगा पर्याप्त पानी और पर्याप्त खाद देने से ही आपके का पौधा अच्छी तरह से विकसित हो पाएगा और कभी भी मुरझाएगा नहीं।