Mint Growing TipsMint Growing Tips

Mint Growing Tips: घर की बेकार पड़ी बोतलों में उगाइये पुदीना, आईये इस लेख के जरिये जानते है आप कैसे पुदीने के पौधे में ग्रोथ कर सकते है।

Mint Growing Tips

कई लोगों को अपने घर पर तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाने का बहुत ही ज्यादा शौक होता है और उनकी ग्रोथ करने के लिए वह तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कई बार हम हमारे पेड़ पौधों की ग्रोथ करने में हम कई ऐसे फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर लेते हैं जिससे हमें बहुत ही नुकसान हो जाता है। हमारे पेड़ पौधे पूरी तरह से खराब हो जाते हैं। इन फर्टिलाइजर में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो कि हमारे पेड़ पौधों की ग्रोथ तो कर देते हैं, लेकिन हमारे पेड़ पौधों की सुरक्षा लंबे समय तक नहीं करते हैं। जिस वजह से हमें हमारे पेड़ पौधे उखाड़कर फेंकना पड़ जाता है। इन फर्टिलाइजर की केमिकल से बचने के लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल अपने पेड़ पौधों में कर सकते हैं।

यदि आप पेड़ पौधों में घरेलू नुस्खा का इस्तेमाल करें तो इससे आपके पेड़ पौधों की ग्रोथ नेचुरल तरीके से हो पाएगी और उन में अच्छा पैदावार भी होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए पुदीने का पौधा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको पुदीने के पौधे को बोतल में कैसे उगाए इसके बारे में जानकारी देंगे। आप आसानी से पुदीने के पौधे को बोतल में उगाकर इसकी ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। पुदीने के पौधे की ग्रोथ बोतल में काफी ज्यादा अच्छी होती है। साथ ही इससे आपको बहुत ही ढेर सारा पुदीना बहुत कम खर्चे में मिल जाएगा। आईये जानते हैं आपको इसकी ग्रोथ कैसे करनी है और आप बोतल में पुदीना कैसे उगा सकते हैं।

Mint Growing Tips

यह भी पढ़ें गुड़हल के पौधे को सैकड़ों फूलों भर देगा ये 1 लीटर पानी में आधा चम्मच सफेद पाउडर का फार्मूला, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

बोतल में ऐसे उगाये पुदीना

बोतल में पुदीना उगाने की प्रक्रिया काफी ज्यादा सरल है। साथ ही आप पुदीना उगाने के लिए मिट्टी की जगह वर्मी कंपोस्ट और कोकोपीट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको पुदीने के पौधे से चार से पांच इंच लंबी कटिंग कर लेना है। नीचे की पत्तियों को आपको हटा देना है और कुछ देर के लिए इसे पानी में रख दे। फिर उसके बाद आपको बोतल में मिट्टी या वर्मी कंपोस्ट को भरना होगा। आप कोकोपीट को भी भर सकते हैं।

कटिंग को बोतल की मिट्टी में आपको 3 से 2 इंच गहराई में लगाना होगा और हल्का सा दबा देना होगा। जब पुदीने का पौधा बड़ा हो जाए और इसमें ग्रोथ होना शुरू हो जाए। तब आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है पुदीना लगातार नम मिट्टी पसंद करता है। इसलिए जब भी आपको सूखी मिट्टी नजर आए तो आप इसे पर्याप्त पानी दे। मिट्टी का ऊपरी इंच सूखा लगे तो आप पौधे को पानी दे सकते हैं।

आप पुदीने के पौधे को पर्याप्त धूप भी दिखा दे, ऐसे में नहीं तो आपका पौधा मुरझा जायेगा। इस पौधे को नमी और धूप की भी आवश्यकता होती है। पुदीने के पौधे में यदि आपको किसी प्रकार की समस्या नजर आए तो आप पुदीने के पौधे को छाया में रख दें इससे आप उसे पर्याप्त छाया और धूप दिखा सकेंगे। इसके बाद आपका पुदीने का पौधा पनपना शुरू हो जाएगा। आईये अब इसकी अच्छी ग्रोथ करने के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके बारे में जानते हैं।

करें इस खास चीज का इस्तेमाल

दोस्तों जब आप प्लास्टिक की बोतल में पुदीने का पौधा लगा ले तो आप कोकोपीट या फिर मिट्टी के साथ चाय पत्ती की खाद का प्रयोग कर सकते हैं। दोस्तों चाय पत्ती बहुत ही बढ़िया फर्टिलाइजर के रूप में पौधे के साथ काम करती है। यह पौधे की ग्रोथ को बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा सहायक होती है और यह आपके पौधे पर कई रोगों का खतरा कम कर देती है जिससे आपके पौधे की ग्रोथ बहुत ही अच्छे से होती है और आपके पौधे में कई पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है।

दोस्तों चाय पत्ती का इस्तेमाल करने के लिए आपको रात भर चाय पत्ती को पानी में भिगोकर रखना होगा। सुबह आपको इसे उबाल लेना है और इस चाय पत्ती को खाद के रूप में मिट्टी या फिर कोकोपीट के साथ मिला देना है। साथ ही पानी को आपको पौधे में दे देना है। इसके बाद आप कुछ समय बाद आप देखेंगे कि आपकी पुदीने का पौधा काफी अच्छी बात करेगा। दोस्तों आपका पुदीने का बहुत ही अच्छी ग्रोथ करना शुरू कर देगा और इसमें कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या का आपको सामना नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें जनवरी में इन 2 सब्जियों की खेती से मात्र 55 दिनों में भर जायेंगी आपकी तिजोरियां, जानिए किस प्रोसेस से कर सकेंगे शुरुआत



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *