इस दिन लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए क्या भारत में आएगा नजर, आइये आज हम आपको इससे सम्बन्धित सारी डिटेल बताते हैं।
इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लग रहा है जिसमें आप केवल एक दिन बाकी रह गया है सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो धरती के कुछ हिस्सों पर उसकी छाया पड़ती है जिसके चलते सूरज की रोशनी धरती पर नहीं आ पाती इस खगोलीय स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है लेकिन जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

इस साल पूर्ण सूर्य ग्रहण न होकर आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण की घटना ज्यादातर अमावस्या के दिन ही होती है इस समय सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा तो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है।
यह भी पढ़ें पोछे के पानी में मिला दें ये सीक्रेट चीजें, घर में बंद हो जाएगी मच्छर-मक्खियों की एंट्री…
जानिए क्या भारत में आएगा नजर ?
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखने वाला है यह आंशिक सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में नजर आएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन सूतक भी मान्य नहीं होगा क्योंकि भारत देश में इस आंशिक सूर्य ग्रहण का कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है।
नोट कर लीजिये समय और तारीख
नासा के अनुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण अमेरिका समय के मुताबिक सुबह 4:50 पर शुरू होगा और 6:45 पर अपने चरम सीमा पर होगा और सुबह 8:43 पर समाप्त हो जाएगा और भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 4:17 पर अपने चरम पर होगा। आप इस ग्रहण को कई न्यूज़ चैनल पर लाइव देख सकेंगे।