चूहों को भगाने में रामबाण है ये देसी जुगाड़, रातों-रात भूल जायेंगे आपके घर का रास्ता, आइये आपको बताते हैं किस तरह ये तरकीब करती है काम।
चूहों को भगाने का देसी जुगाड़
कई बार चूहों का आतंक घरों में बहुत ही ज्यादा मचने लगता है। घर में एक बार चूहा आ जाए तो नाक में दम कर देते हैं। साथ ही अपने साथ चूहों की पूरी फौज लेकर आ जाते हैं। जिसके कारण कपड़ों का नुकसान खाने-पीने के समान का बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है। चूहे अगर छोटे हो तो वह कई सारी छोटी-छोटी चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन यदि यही चूहे आपके घर में पलकर बड़े हो जाए तो यह आपके घर की मजबूत से मजबूत चीजों को नहीं छोड़ते। उनके वजह से कई सारी बीमारियां भी फैलती हैं, जिसके कारण चूहों से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाते हैं और तरह-तरह के चूहों को भगाने के लिए उपाय निकालते रहते हैं, लेकिन इसके बाद में भी कई सारे उपाय काम नहीं आते।

अक्सर लोग चूहों को भगाने के लिए पिंजरे में रोटी में जहर मिलाकर रख देते हैं। लेकिन चूहों को भगवान गणेश की सवारी माना जाता है। इसलिए इन्हें सीधे मारना ठीक नहीं होता। ऐसे में आप चूहों को बिना के बिना मारे घर से रातों-रात भगा सकें इसके लिए आज हम आपको एक ऐसा देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपके घर में एक भी चूहा नजर नहीं आने आएगा। आइये जानते हैं कैसे कर सकते हैं यह देसी जुगाड़ अपने घर में।
इन चीजों को मिलकर तैयार कर लें फार्मूला
चूहों को अपने घर से गायब करने के लिए आपको एक फार्मूले को तैयार करना होगा। इसके लिए आपको दो चम्मच बेसन, दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो कपूर और ₹1 वाले शैंपू का पाउच की आवश्यकता होगी। कुछ गंध ऐसी होती है जो कि चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है जिसके कारण आप यदि इस फार्मूले से बने हुए मिक्सर का उपयोग करते हैं तो आपके घर में एक भी चूहा दिखाई नहीं देगा। साथ ही इसकी गंध से रातों-रात चूहे गायब हो जाएंगे। आइये आपको बताते हैं, कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल।
इस तरह काम करेगी ये तरकीब
- सबसे पहले आपको एक बर्तन में दो चम्मच बेसन डालना है।
- फिर इसमें दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलना है। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला कर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है।
- फिर कपूर लेकर हाथ से मसलते हुए इस पेस्ट में मिला दे। इसके बाद इसमें शैम्पू मिलाकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद आपका चूहे भगाने का पेस्ट पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
- चूहे भगाने वाले पेस्ट को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक कपड़े की आवश्यकता होगी।
- कपड़े पर इसे पूरी तरह से फैला दें।
- उसके बाद उसे उस जगह पर रखें जहां सबसे ज्यादा चूहे दिखाई देते हैं।
- कपूर और लाल मिर्च पाउडर के साथ शैंपू की खुशबू चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी।
- वैसे ही चूहा एक ही रात में भागकर गायब हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें बिना मेहनत लहसुन छिलने के ये ट्रिक दिखायेगी अपना कमाल, 10 मिनट में छील जायेगा किलो भर लहसुन