3 लाख रुपए बिकने वाले इस आम को घर में रखने के लिए लगाने पड़ जायेंगे CCTV कैमरे, आइये आपको बताते हैं इससे होने वाले कई फायदे।
कौनसी है ये आम की किस्म
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आम के फलों की एक ऐसी किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको भी यकीन हो जाएगा कि आम ही फलों का राजा माना जाता है और इसे लोग खाना बहुत ही पसंद करते हैं। यह आम की एक ऐसी किस्म है जो कि गर्मियों के समय देखने को मिलती है। कई तरह के पकवान भी इस महंगे आमों से तैयार किए जाते हैं कई बड़े-बड़े होटलों में भी इस आम की डिशेस तैयार की जाती है। यह बहुत ही लोकप्रिय किस्म है। हाल ही में इस किस्म की कई जगहों पर खेती भी की गई है। कई किसानों को इसकी खेती करके बहुत ही बढ़िया मुनाफा होता है दोस्तों हम बात कर रहे हैं मियाजाकी आम के बारे में यह आम की एक ऐसी किस्म है जो कि इतनी महंगी है कि आपको इसे खरीदने के लिए लोन लेना पड़ सकता है।

इसकी कीमत लगभग 2 से 3 लाख होती है। यह आम खाने में बेहद मीठा होता है और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बलियाखेड़ी में किसान संदीप चौधरी के दो पेड़ में यह आम लगते हैं। इस आम की चर्चा अब मार्केट में धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। यह बहुत ही डिमांडिंग आम होता चला जा रहा है। इस आम को अरबपति लोग ही खरीद पाते हैं। आम आदमी इस आम को खरीद नहीं पाता है क्योंकि इसकी कीमत और फायदे इतने लाजवाब है कि आपको इसे खरीदने के बाद इसकी खासतौर पर रखवाली करनी होगी आइये अब जानते हैं क्या है इसके फायदे और यह आम क्यों इतना प्रसिद्ध है।
जानिए किन खासियतों से हैं मशहूर
दोस्तों मियाजाकी आम जापान के मियाजाकी शहर में ही उगाया जाता है। अब भारत में भी इसकी खेती होना शुरू हो गई है कई शहरों में इस आम को उगाया जाता है और इसे बहुत ही ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है मियाजाकी आम के लिए कई लोग सीसीटीवी कैमरा भी लगते हैं जिससे इसकी अच्छी तरह से निगरानी हो पाए। संदीप चौधरी ने बताया कि यह कैमरा 360 डिग्री पर घूमता है। अगर कोई बगीचे में आता है तो कैमरा आवाज करने लगता है। इसका अलर्ट संदीप के मोबाइल पर लगा है। यह कैमरा सेंसर युक्त है जो सोलर एनर्जी से चलता है। खेत में आने वाले व्यक्ति का फोटो ऑटोमेटिक सेव हो जाता है।
इस मियाजाकी आम की रखवाली करने के लिए बहुत ही मेहनत करनी पड़ती है। इस महंगे आम की खासियत है कि बाकी आमों की तुलना में इसमें 15 से 16 फीसदी ज्यादा शुगर कंटेंट होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही सेहतमंद होते हैं। कई एक्सपर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि इस असरदार आम का सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके एक आम का वजन लगभग 340 ग्राम का होता है इसका स्वाद मलाईदार और बहुत ही मीठा होता है।
स्वास्थ्य गुणों का माना जाता है खजाना
आम के इस किस्म में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं और साथ ही इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो कि कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। इसमें विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि आपका स्वास्थ्य और बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। साथ ही त्वचा की कई एलर्जी को दूर करने में भी इस आम का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। कोरोना जैसी बीमारी को भी हराने में मियाजाकी आम बहुत ही असरदार आम माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व विद्यमान होते हैं। साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। यह स्किन के लिए अच्छा होने के साथ-साथ हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी बहुत ही लाभकारी आम माना गया है।
इस आम के सेवन से आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होगी जिससे आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा। यदि आप इस आम का सेवन करते हैं तो यह हृदय संबंधित भी कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। इसमें कैल्शियम, कॉपर व मैग्नीशियम के भी तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इस आम की कीमत बहुत ही ज्यादा है। इस आम के सेवन से आप किसी भी तरह की बड़ी से बड़ी बीमारी से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं और आपके तरह-तरह के डॉक्टरों द्वारा बताई गयी दवाइयों का भी सेवन नहीं करना होगा। आप इस आम के सेवन से जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, किसी भी तरह की चीज का उपयोग चिकित्स्कीय सलाह से ही किया जाना चाहिए। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत ही अपने डॉक्टर से संपर्क करें।