बिना मेहनत लहसुन छिलने के ये ट्रिक दिखायेगी अपना कमाल, 10 मिनट में छील जायेगा किलो भर लहसुन जानिए कैसे कर सकते हैं इनका इस्तेमाल।
लहसुन छीलने में आता है आलस
लहसुन अक्सर आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है। कई सारे किचन के कामों में लहसुन का उपयोग बहुत ही ज्यादा किया जाता है। लेकिन अक्सर लहसुन को छीलने में लोगों को बहुत ही ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार इसके इसकी गंध हाथों में लंबे समय तक टिकी रहती है जिसके कारण लहसुन को छीलना लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। इसका इस्तेमाल रसोई घर में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभ होने के कारण इसका सेवन करना बेहद ही अच्छा आना जाता है। लेकिन इसको छीलने की परेशानी के कारण लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। आइये आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने लहसुन को आसानी से छील पाएंगे और 10 मिनट के अंदर ही आपके किलो भर लहसुन छिलकर तैयार हो जाएंगे।
देखें VIDEO
ये ट्रिक आसान करेगी आपका काम
- लहसुन छीलने के लिए सबसे पहले आप लहसुन की सारी कलियों को निकाल लें।
- उसके बाद इसे सिरेमिक या माइक्रोवेव में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लेट में रखें।
- इसके बाद लहसुन की कलियों को माइक्रोवेव में 20 सेकंड के लिए डाले।
- ध्यान रखें कि लहसुन को ज्यादा देर तक माइक्रोवेव में नहीं रखना है इस कारण वह जल सकते हैं।
- माइक्रोवेव लहसुन निकालने के बाद आप देखेंगे कि लहसुन के छिलके हल्के से फटे हुए होंगे।
- इसके बाद आप लहसुन को आसानी से छील सकते हैं।
- इसके बाद आपको लहसुन की कली को दबाकर बस छिलका अलग करना है।
- लहसुन के छिलके बहुत ही आसानी से छील जाएंगे और आप इसे अपने फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
- इस तरीके से लहसुन छिलते समय आपके हाथों में लंबे समय तक ना तो गंध टिकेगी और ना ही लहसुन को छीलने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।