टमाटर की इस किस्म को एक बार लगाने से मिलेगा 5 महीनों तक मुनाफा, किसानों की ट्रॉलियां भरकर निकलेगा उत्पादन, आइये आपको बताते हैं आप भी कैसे शुरू कर सकते हैं इसकी खेती की शुरुआत।
टमाटर की ये किस्म कराएगी छप्परफाड़ कमाई
टमाटर की खेती किसानों को बंपर उत्पादन देने में बहुत ही ज्यादा सहायक होती है। साथ ही यह किसने की बहुत ही तगड़ी कमाई कराती है। किसान कई तरह की टमाटर की किस्म का उत्पादन करते हैं जिसमें से कुछ हाइब्रिड किस्म है जो कि किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित होती है। इससे आपको कुछ ही महीनों में बंपर उत्पादन देखने को मिलता है। साथ ही आप जबरदस्त कमाई करने में भी सहायक होती है। इसमें रोगों के होने की संभावना काफी कम होती है जिसके कारण यह वैरायटी यदि आप खेती में उपयोग करते हैं तो इससे आपको बहुत ही तगड़ा मुनाफा होता है।

आज हम बात कर रहे हैं टमाटर की पूसा हाइब्रिड-1 किस्म की खेती के बारे में यह एक ऐसी संकर किस्म है जो कि आपको बहुत ही अच्छी पैदावार देती है। साथ ही किसानों के लिए जबरदस्त फायदे का सौदा साबित होती है। इसकी खेती से एक इसकी खेती एक बार करने से आप कई महीनो तक मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी डिमांड 12 महीने बाजार में की जाती है जिसके कारण इसकी खेती करने से आप बहुत ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आप इसकी खेती की शुरुआत किस तरह कर सकते हैं।
खेतों में इस तरह करें बुवाई
- टमाटर की पूसा हाइब्रिड-1 किस्म की खेती करने के लिए आप इसके बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बीज आपको किसी भी नर्सरी या फिर बाजार से मिल जाएंगे।
- टमाटर की खेती करने के लिए आपको जल निकासी वाली और पोषक तत्वों से भरपूर बलुई दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है।
- साथ ही ध्यान रखें की मिट्टी का पीएच मान 7 से 8 के बीच में होना अच्छा माना जाता है।
- इसकी मिटटी में आप गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको बहुत ही बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेंगे। टमाटर की खेती में गोबर की खाद डालने से आपको बहुत ही अच्छी पैदावार मिलती है।
- इसके पौधों को सहारा देने के लिए तार और बांस की लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- टमाटर की खेती को हवा पानी और प्रकाश का सही संतुलन की आवश्यकता होती है जिसके कारण यदि इनको सही से संतुलन मिल पाता है तो इनकी खेती बहुत ही अच्छी पैदावार देने में सक्षम हो जाती है।
- टमाटर के पौधों को दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की धूप की आवश्यकता होती है।
- साथ ही यदि आप इसकी खेती करना चाहते हैं तो सबसे पहले मिट्टी की अच्छी तरह से जुताई कर ले और समतल मिट्टी बना ले।
- टमाटर की यह किस्म 55 से 60 दिनों के अंदर तैयार हो जाती है। साथ ही इसकी खेती एक बार करने पर आपको 5 महीनों तक लगातार फल मिलते रहते हैं, जिसके बाद आप आसानी से इसको बेचकर इससे मुनाफा कमा सकते हैं।
कमाई से भर जायेंगी तिजोरियां
टमाटर की पूसा हाइब्रिड-1 किस्म की खेती करने से आपको बहुत ही तगड़ी कमाई होती है। यह साल भर डिमांड करने वाली एक तगड़ी किस्म मानी जाती है। इसकी खेती यदि आप 1 एकड़ में भी करते हैं तो इससे आपको 400 से 500 कुंटल तक की पैदावार मिलती है जिससे कि आप 4 से 5 लाख तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं। टमाटर की पूसा हाइब्रिड-1 किस्म की खेती बहुत ही लाभकारी खेती मानी जाती है जिससे कि किसानों की तिजोरियां कभी भी खाली नहीं होने वाली है।